संदेश

छयावादी युग में हास्य व व्यंग्यात्मक काव्य का सृजन

छायावादी युग में हास्य व व्यंग्यात्मक काव्य रचनाओं का सृजन भी हुआ और इस विधा ने एक विशिष्ट रूप धारण किया। कुछ कवियों ने तो केवल हास्य-व्यंग्य की ही काव्य रचनाएं की जबकि अन्य कवियों ने प्रसंगवश या गद्य रचनाओं में इस प्रकार की व्यंग्यात्मक कविताएं रची। ' मनोरंजन ' पत्रिका के संपादक ईश्वरीप्रसाद शर्मा का नाम ऐसी कविता रचने में सर्वप्रथम स्थान पर है। ' मतवाला ',' गोलमाल ',' भूत ',' मौजी ',' मनोरंजन ' आदि पत्रिकाओं में इनकी हास्यरस से भरपूर कविताएं प्रकाशित हुई।इनके काव्य संकलन ' चना चबेला ' में तत्कालीन समाज , राजनीति और साहित्य पर बहुत ही रोचक ढ़ग से हास्य के रंग बिखेरे हैं।इस काव्य संकलन में खड़ी बोली और ब्रजभाषा दोनों की रचनाएं संकलित हैं।   हरिशंकर शर्मा के ' पिंजरा-पोल ' तथा ' चिड़िया घर ' संग्रहों में समाज और धर्म में व्याप्त पाखंड तथा भ्रष्टाचार  पर  कलात्मक ढ़ग से तीखे व्यंग्य किए हैं। यद्यपि उनके ये काव्य-संकलन बहुत बाद में आए। पांडेय बेचन शर्मा ' उग्र ' का इस तरह की काव्य रचनाओं में एक ...

राष्ट्रीय-सांस्कृतिक कविता के प्रमुख कवि और उनकी रचनाएं

छायावादी युग में राष्ट्रीय-सांस्कृतिक कविता प्रमुख रूप से लिखी गई।इन कवियों के बारे में हम पिछली पोस्ट में चर्चा कर चुके हैं। आज इस पोस्ट में हम इन कवियों की काव्य कृतियों के संबंध में जानकारी दे रहे हैं:- माखन लाल चतुर्वेदी (1888-1970): काव्य रचनाएं: 1.हिमकिरीटिनी 2. हिमतरंगिणी 3.युगचरण 4.समर्पण 5.माता 6.वेणु लो गूंजे स्वर। बालकृष्ण शर्मा 'नवीन'(1897-1960): काव्य रचनाएं: 1.कुंकुम 2. अपलक 3.रश्मि-रेखा 4.क्वासि 5. विस्मृता 6. उर्मिला 7.विनोबा-स्तवन 8. प्रेमार्पण । जगन्नाथ  प्रसाद 'मिलिंद'(1907-1986 ): काव्य रचनाएं : 1.जीवन-संगीत 2.नवयुवक का ज्ञान 3.बलिपथ के गीत 4. भूमि की अनुभूति 5. पंखुरियां। सुभद्राकुमारी कुमारी चौहान(1904- 1947 ): काव्य रचनाएं: 1. मुकुल 2.नक्षत्र 3.त्रिधारा । सोहन लाल द्विवेदी (1905-......... ) : काव्य रचनाएं: 1.भैरवी 2.पूजा-गीत 3.वासवदत्ता 4. कुणाल 5.युगारम्भ 6.वासंती 7. बांसुरी 8.मोदक 9. बालभारती।  रामधारी सिंह 'दिनकर' (1908-1974) : काव्य रचनाएं: 1.रेणुका 2. रसवंती 3. द्वंद्वगीत 4. हुंकार 5. धूपछांव 6.सामधेनी 7. बापू  8.कुरुक्षे...

छायावादी युग में राष्ट्रीय-सांस्कृतिक कविता का विकास

छायावादी युग(सन्1917 से 1936)एक ऐसा कालखंड है जिसमें कविता विविध विषयों के साथ अवतरित हुई।जिस प्रकार रीतिकाल में रीतिबद्ध शृंगार कविता के साथ-साथ वीर रस प्रधान काव्य-धारा का प्रवाह होता रहा,उसी प्रकार आधुनिक काल के इस चरण में राष्ट्रीय काव्यधारा छायावादी और वैयक्तिक कविता के समानांतर प्रवाहित रही। इसमें द्विवेदी युग के मैथिलीशरण गुप्त, सियारामशरण गुप्त, रामनरेश त्रिपाठी   आदि कुछ कवि तो कार्यरत रहे ही अन्य अनेक सशक्त कवियों का भी महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है।इन कवियों में माखनलाल चतुर्वेदी,बालकृष्ण शर्मा 'नवीन',जगन्नाथ प्रसाद 'मिलिन्द',सुभद्राकुमारी चौहान,सोहन लाल द्विवेदी,रामधारी सिंह 'दिनकर',उदयशंकर भट्ट,उपेन्द्रनाथ 'अश्क', आदि प्रमुख हैं। अन्य कवियों में गुरुभक्त सिंह 'भक्त',श्यामनारायण पांडेय,विद्यावती 'कोकिल',सुमित्राकुमारी सिन्हा,आरसी प्रसाद सिंह,गोपालशरण सिंह 'नेपाली',अनूप शर्मा,हरिकृष्ण प्रेमी,पद्मसिंह शर्मा 'कमलेश', बालकृष्ण राव, हंसकुमार तिवारी,रमानाथ अवस्थी आदि हैं।इन कवियों की रचनाओं में सांस्कृतिक चेतना का बहु...

हालावादी कवि और उनकी रचनाएं

आज की पोस्ट में हम हालावादी कवियों की रचनाओं का परिचय दे रहे हैं। पिछली पोस्ट में हमने जाना कि हालावाद के प्रवर्तक कवि हरिवंश राय बच्चन जी है। अन्य हालावादी कवियों में भगवती चरण वर्मा,रामेश्वर शुक्ल अंचल और नरेंद्र शर्मा प्रभृति हैं। 1. हरिवंश राय बच्चन(1907-2003): काव्य रचनाएं:1.निशा निमंत्रण 2.एकांत-संगीत 3.आकुल-अंतर 4.दो चट्टाने 5.हलाहल 6.मधुबाला 7.मधुशाला 8.मधुकलश 9.मिलन-यामिनी 10.प्रणय-पत्रिका 11.आरती और अंगारे 12.धार के इधर-उधर 13.विकल विश्व 14.सतरंगिणी 15.बंगाल का अकाल 16.बुद्ध और नाचघर.17.कटती प्रतिमाओं की आवाज। 2.  भगवती चरण वर्मा(1903-1980 ): काव्य रचनाएं: 1. मधुवन 2. प्रेम-संगीत 3.मानव 4.त्रिपथगा 5. विस्मृति के फूल। 3. रामेश्वर शुक्ल अंचल(1915-1996): काव्य-रचनाएं:1.मधुकर 2.मधूलिका 3. अपराजिता 4.किरणबेला 5.लाल-चूनर 6. करील 7. वर्षान्त के बादल 8.इन आवाजों को ठहरा लो। 4. नरेंद्र शर्मा(1913-1989): काव्य रचनाएं: 1.प्रभातफेरी 2.प्रवासी के गीत 3.पलाश वन 4.मिट्टी और फूल 5.शूलफूल 6.कर्णफूल 7.कामिनी 8.हंसमाला 9.अग्निशस्य 10.रक्तचंदन 11.द्रोपदी 12.उत्तरजय। ...

हालावाद

छायावादी काव्य का एक पक्ष स्वच्छंदतावाद प्रखर होकर व्यक्तिवादी-काव्य में विकसित हुआ। इस काव्य में समग्रत: एवं संपूर्णत: वैयक्तिक चेतनाओं को ही काव्यमय स्वरों और भाषा में संजोया-संवारा गया है।डॉ.नगेन्द्र ने छायावाद के बाद और प्रगतिवाद के पूर्व को 'वैयक्तिक कविता' कहा है। उनके अनुसार, "वैयक्तिक कविता छायावाद की अनुजा और प्रगतिवाद की अग्रजा है, जिसने प्रगतिवाद के लिए एक मार्ग प्रशस्त किया। यह वैयक्तिक कविता आदर्शवादी और भौतिकवादी,दक्षिण और वामपक्षीय विचारधाराओं के बीच का एक क्षेत्र है।"इसे 'वैयक्तिक कविता' या 'हालावाद' या 'नव्य-स्वछंदतावाद' या 'उन्मुक्त प्रेमकाव्य' या 'प्रेम व मस्ती के काव्य' आदि संज्ञाओं से अभिहित किया गया है। इस धारा के प्रमुख कवि हैं- हरिवंशराय बच्चन, भगवतीचरण वर्मा, रामेश्वर शुक्ल 'अंचल', नरेन्द्र शर्मा आदि। कुछ इतिहासकारों व आलोचकों ने व्यक्तिचेतना से विनिर्मित इस काव्यधारा को हालावाद का नाम इस कारण से दिया है, क्योंकि इसमें अपनी ही मस्ती,अल्हड़ता एवं अक्खड़ता है, इसलिए इस नाम को अनुपयुक्त नहीं कहा ज...

रहस्यवाद की अवस्थाएं

रहस्य की खोज में साधक अनेक अवस्थाओं से गुजरता है।प्राचीन रहस्यवादियों की साधनागत विभिन्न स्थितियों और अवस्थाओं के समान आधुनिक रहस्यवाद में भी उन विभिन्न स्थितियों और अवस्थाओं के दर्शन होते हैं। अधिकांश विद्वद जनों ने रहस्यवाद की कम से कम तीन अवस्थाएं स्वीकार की हैं: जिज्ञासा,खोज और मिलन। जिज्ञासा में साधक के मन में अज्ञात सत्ता के प्रति आकर्षण व उत्कंठा का भाव जागृत होता है। यह स्थिति न्यूनाधिक समस्त छायावादी कवियों के काव्य में पाई जाती है। दूसरी स्थिति में अज्ञात के प्रति आकर्षण एवं उत्कंठा तीव्र होने लगती है। साधक की आत्मा उस अज्ञात रहस्यमयी सत्ता को पाने के लिए व्याकुल हो उठती है। खोज का परिणाम होता है-मिलन। इस स्थिति में साधक की आत्मा अपने साध्य के साथ एकाकारता का अनुभव कर समस्त सुख-दुखों एवं साधना-पथ में आने वाली तमाम कठिनाइयों से ऊपर उठ कर एक चरम आनंद की उदात्त अनुभूति में डूब जाती है।तब अपने-पराए, मैं और मेरा,वह और उसका,तू और तेरा आदि का भेद-भाव शेष नहीं रह जाता।तब एक ही आत्मा सबमें दीखने लगती है। यहां हम आधुनिक रहस्यवादी रचनाओं से कुछ उदाहरण उद्धृत कर रहे हैं। जिज्ञासा तत्...

रहस्यवाद

द्विवेदी युग के अनंतर हिंदी कविता में एक ओर छायावाद का विकास हुआ वहीं दूसरी ओर रहस्यवाद और हालावाद का प्रादुर्भाव हुआ। वस्तुत: रहस्यवाद, बल्कि कहना चाहिए आधुनिक रहस्यवाद छायावादी काव्य-चेतना का ही विकास है। प्रकृति के माध्यम से मात्र सौंदर्य-बोध तक सीमित रहने वाली और साथ ही प्रकृति के माध्यम से प्रत्यक्ष जीवन का चित्रण करने वाली धारा छायावाद कहलाई; पर जहां प्रकृति के प्रति औत्सुक्य एवं रहस्यमयता का भाव भी जाग्रत हो गया वहां यह रहस्यवाद में परिवर्तित हो गई।जहां वैयक्तिकता का भाव प्रबल हो गया,वहां यह धारा हालावाद के रूप में सर्वथा अलग हो गई। छायावाद और रहस्यवाद का मुख्य अंतर यह है कि छायावाद में प्रकृति पर मानव जीवन का आरोप है और यह प्रकृति प्रेम तक ही सीमित रहता है,किंतु रहस्यवाद में प्रकृति के माध्यम से उस अज्ञात-अनंत शक्ति के साथ संबंध स्थापित करने का प्रयत्न होता है,जो सहज ही प्राप्य नहीं है। इस तथ्य को दूसरे शब्दों में य़ों भी कह सकते हैं कि "छायावाद में प्रकृति अथवा परमात्मा के प्रति कुतूहल रहता है, पर जब यह कुतूहल आसक्ति का रूप धारण कर लेता है,तब वहां से रहस्यवाद की सीमा...