संदेश

भक्तिकाल भूमिका लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भक्ति-काल

हिंदी साहित्य में सम्वत १३७५ से सम्वत १७०० तक (14वीं शती से लेकर 16वीं शती तक) का समय भक्ति काल के नाम से जाना जाता है । तीन सौ वर्षों की यह लम्बी धारा मुख्त: दो भागों में प्रवाहित हुई :- निर्गुण भक्ति धारा सगुण भक्ति धारा समय के साथ ये दोनों धाराएँ आगे दो-दो उपधाराओं में बँट गई । निर्गुण भक्ति धारा निम्न दो शाखाओं में बँट गई :- ज्ञानमार्गी शाखा प्रेममार्गी शाखा इसी प्रकार सगुण भक्ति धारा निम्न दो उप शाखाओं में बँट गई :- कृष्ण भक्ति शाखा रामभक्ति शाखा ज्ञानमार्गी शाखा : इस शाखा के प्रवर्तक और मुख्य कवि कबीरदास हैं । इस शाखा ने समाज-सुधार पर विशेष बल दिया । इसलिए इस शाखा के साहित्य को संत-साहित्य भी कहते हैं । प्रेममार्गी शाखा : इस शाखा पर सूफीमत का विशेष प्रभाव है । इसलिए इस शाखा के साहित्य को सूफी साहित्य भी कहा जाता है । इस शाखा के प्रवर्तक और मुख्य कवि मलिक मुहम्मद जायसी हैं । कृष्णभक्ति शाखा : इस शाखा के कवियों ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का मनोरंजक चित्रण किया है । इस धारा के मुख्य कवि हैं : सूरदास । रामभाक्ति शाखा : इस शाखा के कवियों ने राम के शील, शक्ति और सौंदर्य युक्त रू...