संदेश

रामभक्ति शाखा के कवि और उनकी रचनाएँ लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सगुण भक्ति धारा की रामभक्ति शाखा के कवि और उनकी रचनाएँ

रामकाव्य का आधार संस्कृत राम-काव्य तथा नाटक रहे । इनमें बाल्मीकि-रामायण, अध्यात्म-रामायण, रघुवंश, उत्तररामचरित, हनुमन्नाटक, प्रसन्नराघव नाटक, बाल रामायण,विष्णु-पुराण, श्रीमद्भागवत, भगवद्गीता आदि उल्लेख्य हैं । इस काव्य परम्परा के सर्वश्रेष्ठ कवि महाकवि तुलसीदास हैं । किंतु हिंदी में सर्वप्रथम रामकथा लिखने का श्रेय विष्णुदास को है ; इस काव्य धारा के कवियों और उनकी रचनाओं का उल्लेख नीचे दिया गया है : - तुलसीदास : इनके कुल 13 ग्रंथ मिलते हैं :-1. दोहावली 2. कवितावली 3. गीतावली 4.कृष्ण गीतावली 5. विनय पत्रिका 6. राम लला नहछू 7.वैराग्य-संदीपनी 8.बरवै रामायण 9. पार्वती मंगल 10. जानकी मंगल 11.हनुमान बाहुक 12. रामाज्ञा प्रश्न 13. रामचरितमानस विष्णुदास : 1.रुक्मिणी मंगल 2. स्नेह लीला ईश्वरदास : 1.भरतमिलाप 2. अंगदपैज नाभादास : 1. रामाष्टयाम 2. भक्तमाल 3. रामचरित संग्रह अग्रदास :1.अष्टयाम 2. रामध्यान मंजरी 4.हितोपदेश या उपाख्यान बावनी प्राणचंद चौहान :1. रामायण महानाटक ह्रदयराम :1.हनुमन्नाटक 2. सुदामा चरित 3. रुक्मिणी मंगल । तुलसीदास की रचनाओं का संक्षिप्त परिचय : दोहावली : इसमें नीति, भक्ति, राम...